फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

`3 लाख के जेवर उड़ाए

Sun, 06 Nov 2016 11:07 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
चोरी - फोटो : demo
विज्ञापन
मवई के दुल्लापुर में शनिवार रात चोरों ने एक घर में घुसकर दो बक्सों में रखा आभूषण व कीमती कपड़ों पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित परिवार ने पुलिस को बताया कि चोर दो बक्सों में रखी 19 हजार की नकदी समेत तीन लाख के आभूषण चुरा ले गए। पुलिस के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन


दुल्लापुर गांव निवासी शिवपाल यादव शनिवार रात को सपरिवार भोजन के बाद कमरों में सोने चले गए। रविवार सुबह गांव की महिलाएं शारदा सहायक नहर के पास नित्यक्रिया को गई तो खेत में दो बक्से पड़े देखे।

बक्से के बाहर एक पहचान पत्र पड़ा था, जो उसी गांव निवासी शिवपाल यादव की पुत्री का था। महिलाएं उसे पहचान गई और सूचना पुत्री के पिता गृहस्वामी को दी। पीड़ित ने बताया कि दो बक्सों में 19 हजार रुपये नकद और बहू व बेटियों के जेवरात थे।
विज्ञापन


पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। थानाध्यक्ष जयबीर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच के लिए हल्का दरोगा को भेजा गया है। इसी गांव में एक सप्ताह पूर्व मायाराम के घर से लगभग नकदी और जेवरातों की चोरी हुई थी, जिसका खुलासा अभी पुलिस नहीं कर सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें