फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े प्रधानाध्यापक से 25 हजार लूटे

Mon, 14 Sep 2015 11:33 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बरामद बाइक की डिग्गी से पुलिस ने एक तमंचा, नंबर प्लेट सहित अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं। हालांकि पुलिस बरामद तमंचे को नकली बता रही है।
विज्ञापन


चांदपुर गांव निवासी प्रधानाध्यापक कौशल किशोर शुक्ला सोमवार को आर्यावर्त ग्रामीण बैंक की ऐहार शाखा से 25 हजार रुपये निकालकर घर जा रहे थे।

इसी बीच डेहवा गांव के पास बाइक सवार तीन युवकों ने अचानक उनकी बाइक के बगल अपनी बाइक सटाकर कनपटी पर तमंचा लगा दिया।

प्रधानाध्यापक के बाइक रोकते ही बदमाशों ने उनकी डिग्गी में रखे 25 हजार रुपये निकाल लिए। जैसे ही बदमाश रुपये लेकर भगने लगे, प्रधानाध्यापक शोर मचा दिया।
विज्ञापन


इस पर आसपास के राहगीरों ने बदमाशों को दौड़ा लिया। भागते समय बदमाशों की बाइक फिसल गई और वह बाइक छोड़कर तमंचा लहराते हुए भाग गए।

भागते समय एक  बदमाश का तमंचा मौके पर ही छूट गया। सूचना पर पहुंचे कोतवाल सज्जाद हुसैन नकवी ने जांच शुरू की। ग्रामीणों का कहना है कि बाइक की प्लेट पर नंबर नहीं था।
विज्ञापन


पुलिस ने बदमाशों की बाइक की डिग्गी खोलकर देखा तो उसमें यूपी 42 एडी-8129 की एक नंबर प्लेट, निवास प्रमाण पत्र, लेखपाल भर्ती के प्रवेश पत्र मिले।

कोतवाल ने बताया कि मौके पर जाकर जांच की गई है। बाइक व तमंचा बरामद हुआ है लेकिन तमंचा नकली है। उन्होंने कहा कि जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें