फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या आए गोंडा के व्यवसायी का अपहरण

Sat, 13 Aug 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अयोध्या
विज्ञापन
अपहरण
विज्ञापन
गोंडा जिले से चाचा के साथ दर्शन-पूजन को आए एक कारोबारी का अपहरण हो गया। चाचा की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला लेकिन उसमें सफलता नहीं मिली है लेकिन पुलिस शीघ्र ही घटना के पर्दाफाश का दावा कर रही है।
विज्ञापन


गोंडा जिले के मोतीगंज बाजार निवासी छोटू ने बताया कि शुक्रवार सुबह लगभग साढ़े पांच बजे हार्डवेयर की दुकान चलाने वाला उसका चचेरा भाई अनिल कुमार (28) उर्फ अनिल गुप्त उसके पिता जगदंबा प्रसाद के साथ बाइक से अयोध्या दर्शन-पूजन को गया था।

बताया कि सरयू स्नान के बाद दोनों ने नागेश्वरनाथ मंदिर और हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद दोनों हनुमानगढ़ी चौराहे के पास स्थित एक दुकान पर नाश्ते के लिए पहुंचे थे लेकिन तभी अनिल एक काम बताकर दस मिनट में वापस आने की बात कहकर हनुमानगढ़ी चौराहे की ओर पैदल चला गया।
विज्ञापन


बताया कि जगदंबा प्रसाद काफी  देर तक उसका इंतजार करते रहे लेकिन वह नहीं लौटा। उसका फोन भी स्विच ऑफ हो गया। बताया कि मोबाइल नंबर 9554883440 पर मोबाइल नंबर 9919597368 से मैसेज आया कि हमें चार लोग स्काॅर्पियो से रायबरेली रोड ले जा रहे हैं।

कोतवाल राजेश सिंह ने बताया कि जगदंबा की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की गई है। बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए हैं। अनिल हनुमानगढ़ी से दंतधावन कुंड की तरफ मोबाइल पर बात करते हुए जाते दिख रहा है।

वह पलट-पलट कर देख रहा है। दंतधावन कुंड के पास से सीसीटीवी ने काम नहीं किया। उसका मोबाइल बार-बार स्विच ऑन व ऑफ हो रहा है। कहा कि शीघ्र ही मामले का पटाक्षेप कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें