फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुटेरों के सरगना समेत पांच गिरफ्तार

Tue, 29 Nov 2016 11:17 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
फैजाबाद में मंगलवार पुलिस लाइन में गिरफ्तार लुटेरे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जनपद पुलिस ने एक लुटेरों के गिरोह के सरगना समेत पांच को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से लूटी गई स्कूटी, 60 हजार नकद, चार मोबाइल व वारदात में प्रयुक्त दो बाइक व तमंचा-कारतूस बरामद किया है। पुलिस को वारदातों में शामिल इनके तीन साथियों की तलाश है। 
विज्ञापन


मंगलवार को पुलिस लाइन सभागर में आयोजित पत्रकार वार्ता में एसएसपी अनंतदेव ने बताया कि लूट-छिनैती की वारदातों के खुलासे के लिए पुलिस टीम को लगाया गया था। क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम व कैंट पुलिस ने मुमताजनगर इंडस्ट्रियल एरिया के पास से महराजगंज थाना क्षेत्र के तारापुर पूराबाजार निवासी ईश्वरदीन उर्फ डॉक्टर, इनायत नगर थाना क्षेत्र के डीह पूरे बीरबल पूरे कालीदीन निवासी साईं उर्फ अर्जुन यादव, नगर कोतवाली के नहरबाग निवासी घनश्याम, कैंट थाने के हाजीपुर सिंहपुर निवासी अमरजीत निषाद व अयोध्या कोतवाली के कुशमाहा दर्शन नगर निवासी करन यादव को दो बाइक व तमंचा-कारतूस तथा चार मोबाइल के साथ पकड़ा गया।

पूछताछ में इन्होंने बताया कि यह लोग सरगना ईश्वरदीन के निर्देश पर लूट की वारदात करते हैं। इसी साल 14 जुलाई को कैंट के औद्योगिक क्षेत्र स्थित रायपुर पुलिया के पास गांधीनगर नाका निवासी विनोद कुमार गुप्ता से 30 हजार की नकदी लूटी थी।
विज्ञापन


वहीं छह नवंबर को इसी से स्कूटी व मोबाइल लूट लिया था। जिसकी रिपोर्ट रविवार को विनोद के बेटे ने दर्ज कराई है। गिरोह ने इनायत नगर थाना क्षेत्र में परगास पुरवा के पास 25 जुलाई को अतुल कौशल से 40 हजार तथा नगर कोतवाली क्षेत्र में नाका हनुमानगढ़ी के पास महिला से सोने की चेन तथा नकदी लूट की बात स्वीकार की है।

उन्होंने बताया कि वारदातों में शामिल इनके तीन साथियों कैंट थाने के हीजापुर सिंहपुर निवासी राजेश निषाद, अयोध्या कोतवाली के कुशमाहा दर्शन नगर निवासी माइकल व शेरू की तलाश है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें