फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में लगी आग, सामान के साथ जेवर भी नष्ट

Sun, 14 Feb 2016 12:06 AM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सोहावल क्षेत्र में ग्राम लहरापुर के देवी तिवारी का पुरवा में शुक्रवार रात बिजली के शार्ट सर्किट से लगी आग में एक परिवार की गृहस्थी जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग से सामान के साथ जेवरात भी जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन


यह हादसा गांव निवासी प्रवीण तिवारी के घर में हुआ। बताते हैं कि बिजली के शार्ट सर्किट से घर में आग लग गई। हादसे के समय परिवार के सदस्य सो रहे थे। लपटें उठने पर उनकी नींद खुली और घर से बाहर निकलकर गुहार लगाई।

ग्रामीण जब तक आग बुझाते तब तक घर में रखा टीवी, सोफा, बेड सहित गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। प्रवीण के मुताबिक कमरे की आलमारी में रखी सोने की अंगूठी, जंजीर, मंगलसूत्र व चांदी के पायल, बिछिया सहित तमाम जेवरात जलकर राख हो गए हैं।
विज्ञापन


आग लगने की सूचना पर पावर कार्पोरेशन ने आपूर्ति बंद की। उसके बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। शनिवार को गांव पहुंचे राजस्व कर्मियों ने नुकसान का आंकलन किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें