फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोड पर बेहोश मिली कुशीनगर की महिला

Sun, 14 Feb 2016 12:04 AM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पटरंगा थाना क्षेत्र के रानीमऊ चौराहा के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार की सुबह एक महिला को किसी अज्ञात वाहन के चालक ने बेहोशी की हालत में छोड़ दिया। महिला जहरखुरानी का शिकार लग रही थी।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। होश में आने पर अपना नाम अनारकली (35) पत्नी प्रजापति निवासी ग्राम खड़कपुर थाना व पोस्ट पडरौना जिला कुशीनगर बता रही है।

महिला ने बताया कि वह रोडवेज बस पर बैठी थी। किसी ने उसका सामान व मोबाइल फोन छीन लिया। पटरंगा थाना प्रभारी इन्द्रेश कुमार यादव को बताए जाने पर उन्होंने कहा कि उसको कुशीनगर डिपो की बस पर बैठा दीजिए।
विज्ञापन


जिसके बाद स्थानीय लोेगों ने सीओ रुदौली संतोष कुमार बताया तो उन्होंने कहा कि मै अभी पटरंगा एसओ से कहकर महिला को उसके घर भेजवाने की व्यवस्था करवाता हूं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें