फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी प्रभारी पर ठगी की एफआईआर

Sun, 11 Sep 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
डाक्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर 10 लाख रुपये हड़पने के मामले में धरना-प्रदर्शन के बाद पुलिस ने मसौधा सीएचसी प्रभारी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।  
विज्ञापन

मसौधा सीएचसी प्रभारी बैजनाथ यादव पर आरोप है कि विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर नौ लाख 70 हजार रुपये कुछ लोगों से लिए।

मामले में रिपोर्ट की मांग को लेकर खेत मजदूर संगठन की ओर से कई दिनों से तहसील तिकोनिया पार्क में धरना-प्रदर्शन किया जा रहा था। शुक्रवार देर शाम अधिकारियों के निर्देश पर मौके पर पहुंची नगर कोतवाली पुलिस पीड़ितों को अपने साथ कोतवाली ले गई और प्रकरण में रिपोर्ट दर्ज कर ली।

महराजगंज के पूरे चेतन मांझा मूड़ाडीहा निवासी रणजीत यादव का कहना है कि उनकी ससुराल सुलतानपुर जिले के मोतिगपुर क्षेत्र स्थित कनकपुर सरैया में है। वहीं के रहने वाले तथा अमानीगंज कालोनी में रह रहे डा. बैजनाथ यादव खुद को डिप्टी सीएमओ बताते हैं।
विज्ञापन


ससुराल के संबंध से बैजनाथ ने मंडलीय चिकित्सालय में वार्ड बॉय पद पर नौकरी दिलाने की बात कही और उन्होंने अपना तथा तेलिया कुआं निवासी वंशीलाल यादव और तारुन के गाउपुर उपाध्याय का पुरवा निवासी रामपाल यादव का आवेदन फार्म जमा करवाया और नौकरी के लिए कुल नौ लाख 70 हजार रुपये बैजनाथ को दिया।

परिणाम घोषित होने बाद किसी का नाम सूची में नहीं मिला। कुछ दिन तो रकम वापस करने में हीलाहवाली की जाती रही, ससुराल पक्ष से दबाव डलवाया तो डॉक्टर ने पांच लाख व दो लाख 20 हजार कुल सात लाख 20 हजार का चेक दिया जो बैंक में लगाने पर बाउंस हो गया।

इसकी शिकायत पुलिस की गई, लेकिन रिपोर्ट नहीं लिखी। कोतवाल एके राय ने बताया कि रणजीत की शिकायत पर सीएचसी प्रभारी डा. बैजनाथ के खिलाफ गबन, धोखाधड़ी, कूटरचना का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें