फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद सिपाही को गोली मारने की हो सीबीआई जांच

Tue, 28 Jun 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
एसएसपी से मिलने पहुंची सिपाही के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इनायतनगर थाना क्षेत्र में पशु तस्करों से मुठभेड़ में मृत सिपाही की पत्नी ने परिवार समेत यहां एसएसपी से मुलाकात की है। शहीद की पत्नी ने मुठभेड़ की घटना को संदिग्ध करार देते हुए पूरे मामले की सीबीआई से जांच की मांग उठाई है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि 22 जून की देर शाम इनायतनगर के मलेथू बुजुर्ग गांव में तस्करों की ओर से पशुओं की लदान की सूचना पर पहुंचे सिपाही सत्य प्रकाश को तस्करों ने गोली मार दी थी। उसकी लखनऊ मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

पोस्टमार्टम के बाद हैरिंग्टनगंज चौकी पर तैनात सिपाही का शव जिले में पहुंचने पर अंतिम सलामी के बाद उसके प्रतापगढ़ स्थित पैतृक गांव भिजवाया गया था। हालांकि परिवारीजनों ने शव पहुंचने पर घटना के जांच व आर्थिक मुआवजे की मांग को लेकर शव रखकर प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन


बाद में अधिकारियों के आश्वासन पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। मंगलवार को शहीद सिपाही के पिता रामजस, मां रामकली, अपने दोनों बच्चों तीन साल की स्नेहा व एक माह की दुधमुंही बच्ची के साथ पत्नी सीमा, शहीद सिपाही का भाई जयप्रकाश व उसकी पत्नी यहां पुलिस कार्यालय पहुंच एसएसपी से मुलाकात कीं।

परिवार ने मुठभेड़ की कहानी पर सवाल उठाते हुए प्रकरण की सच्चाई सामने लाने के लिए सीबीआई जांच की मांग रखी। एसएसपी ने परिवार को अपनी मांग लिखित रुप में देने को कहा है।

इधर, एसएसपी मोहित गुप्ता ने कहा कि शासन से मिलने वाली हर मदद दिलाई जा रही है। वही मदद मिल पाएगी जो अनुमन्य है। रही बात सीबीआई जांच की तो प्रार्थना पत्र आगे की कार्रवाई के लिए शासन को संदर्भित कर दिया जाएगा।  
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें