फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोट मांगने के दौरान मारपीट, चार पर केस

Thu, 26 Nov 2015 11:12 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत चुनाव की सरगर्मी में मतदान की तिथि नजदीक आने के साथ ही लड़ाई-झगड़े जोर पकड़ने लगा है। खंडासा में वोट मांगने के दौरान हुए विवाद में मारपीट हुई। इस मामले में चार लोगों के खिलाफ शिकायत पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन


इस शिकायत में मीना देवी पत्नी रामप्रसाद निवासी मेंहदी मजरे चंदौरी थाना खंडासा का आरोप है कि बुधवार को समर्थकों के साथ वोट मांगने आये राजेश ने मामूली बात पर विवाद शुरू कर दिया और मारपीट करने लगे।

उसको गाली देने के साथ ही जानमाल की धमकी भी दी। एसएसपी के पीआरओ वेदनाथ दूबे ने बताया कि शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट लिखी गई है। मामले की विवेचना व कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें