फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तोड़फोड़ के बाद पूजास्थल पर फोर्स तैनात

Tue, 04 Oct 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
लालबाग में पूजास्‍थल पर पुलिस बल तैनात। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर कोतवाली के लालबाग पानी की टंकी के पास मूर्ति स्थापना व पूजन को लेकर सोमवार की शाम विवाद में तोड़फोड़ के बाद मौके पर पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। अधिकारी मौके की जानकारी ले रहे हैं। तोड़फोड़ से नाराज लोगों ने मंगलवार को एसपी सिटी से मुलाकात की और मरम्मत तथा कार्रवाई की मांग रखी।
विज्ञापन


लालबाग मोहल्ला स्थि पानी की टंकी के पास से बह रहे नाले के पास स्थित नीम के पेड़ के चबूतरे पर स्थित मूर्ति के चारों ओर तथा ऊपर स्थानीय लोगों की ओर से कुछ दिन पूर्व निर्माण कराया गया था। जिससे मंदिर की शक्ल दी गई थी।

कई वर्षों से नीम चबूतरे पर स्थापित मूर्ति व पूजन-अर्चन को लेकर क्षेत्रीय लोगों में किसी पक्ष को कोई आपत्ति भी नहीं रही। हाल यह हुआ कि दस-बारह दिन पूर्व मूर्ति के इर्द-गिर्द पक्का निर्माण कराया गया तो भी किसी ने विरोध नहीं किया।
विज्ञापन


हालांकि सोमवार को किसी ने नीम चबूतरे पर मंदिर निर्माण किये जाने की शिकायत अधिकारियों से कर दी और सूचना पर सक्रिय नगर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच निर्माण हटवाने की कोशिश की। इसी बात को लेकर नगर कोतवाल की इलाके के हिंदूवादी नेता से नोक-झोंक व झड़प भी हुई थी।

अधिकारियों के पहुंचने पर दोनों समुदायों से वार्ता के बाद पुलिस बैकफुट पर चली गई थी और मौके पर पूजन-अर्चन व आरती हुई और मौके पर मौजूद लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। मामला सुलझा हुआ मानकर सब लोग अपने-अपने घरों को चले गये।

इसी बीच मध्य रात्रि किसी ने गुंबद तोड़ कर नाले किनारे फेंक दिया और अस्थाई मंदिर का निकास दूसरे समुदाय के धर्मस्थल की ओर के बजाय शौचालय की ओर कर दिया। इस बात की जानकारी पर क्षेत्रीय लोग आक्रोशित हो गये।

आक्रोशित लोगों का आरोप रहा कि पुलिस-प्रशासन ने निर्माण क्षतिग्रस्त करवा दिया। मंगलवार को क्षेत्र की महिलाओं के साथ लोगों व संगठनों के नेताओं ने धारा रोड पहुंच एसपी सिटी संकल्प शर्मा से मुलाकात की और नीम चबूतरा स्थित क्षतिग्रस्त ढांचे को दुरुस्त कराने व दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

हालांकि किसी के खिलाफ कोई शिकायत नहीं दी गई है। नगर कोतवाल एके  राय ने बताया कि मौके की नजाकत को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती की गई है। हालात पर निगाह है और निगरानी कराई जा रही है। पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है। किसी को कानून से खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें