फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुओं के झगड़े में कुअें में गिरी सास, मौत

Thu, 01 Dec 2016 11:01 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
मवई थाना क्षेत्र के द्वारिकापुर गांव में दो बहुओं के बीच हो रहे झगड़े को शांत कराने गई वृद्ध सास को बहुओं के कोपभाजन का शिकार होना पड़ा। बहुओं की बेजा हरकतों व खरी खोटी सास बर्दास्त नहीं कर सकी और कुअें में कूद कर जान दे दी।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में मझले बेटे दरबारी ने मां को मारकर कुअें में फेंकने का बहुओं पर आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि मामला हत्या है या आत्महत्या दोनों पहलुओं पर जांच की जा रही है।  

थानाक्षेत्र के द्वारिकापुर गांव की 70 वर्षीय दुलारा पत्नी बाबूलाल के चार पुत्र है। जिनमें सबसे बड़ा पुत्र गिरधारी होमगार्ड का जवान है, जो बाराबंकी के बेलपुर में रहता है। दूसरा पुत्र बनवारी अपनी ससुराल रतनपुर में रहता है। गांव में वृद्ध माता-पिता के साथ दरबारी व विश्राम का परिवार रहता है।
विज्ञापन


मंगलवार की शाम विश्राम व दरबारी की पत्नियों में किसी बात को लेकर विवाद के बाद झगड़ा शुरू हो गया। बीच बचाव कराने के लिए बुजुर्ग सास दुलारा पहुंच गई। जिन्हें गुस्से में आकर बहुओं ने खरी खोटी सुना दी। बताते हैं आहत सास बहुओं की खरी खोटी बर्दाश्त नहीं कर सकी और दरवाजे पर स्थित कुअें में कूद गई।

हालांकि घटना को लेकर मझले बेटे दरबारी ने आरोप लगाया कि विश्राम की पत्नी ने मां को मारकर कुअें में ठेल दिया। जबकि ग्रामीणों के मुताबिक घटना के समय कोई भी पुत्र घर पर नहीं था। जब तक देर रात लोगों की मदद से वृद्धा को कुअें से बाहर निकाला गया, उनकी मौत हो चुकी थी।

बुधवार सुबह वृद्धा के शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाने की तैयारी के दौरान दरबारी ने मां की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। इसके बाद फिर दोनों भाइयों व उनकी बीवीयों के बीच झगड़ा शुरू हो गया।

दोनों बहुओं में फिर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी जयवीर सिंह ने बताया कि बुजुर्ग महिला ने कुअें में कूदकर आत्महत्या की है या उसकी हत्या हुई है, इसकी जांच की जा रही है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें