फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलदेव कॉलेज में परीक्षा के दौरान मारपीट

Sat, 02 Apr 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अवध विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा के 19 वें दिन शनिवार को मिल्कीपुर के देवबक्श बलदेव स्मारक महाविद्यालय हनुमानगंज की प्रथम पाली की परीक्षा में कॉलेज प्रबंधन व विवि के पर्यवेक्षक दल के बीच जमकर मारपीट हुई।
विज्ञापन


विवि प्रशासन का दावा है कि उसके पर्यवेक्षक दल को दो रिवॉल्वरधारी और उनके 50 सहयोगियों ने घेर लिया और प्राणघातक हमले का प्रयास किया। जबकि कॉलेज प्रबंधक, शिक्षिका और एक परीक्षार्थी ने उड़ाका दल में शामिल एक कर्मचारी पर परीक्षार्थी पर थप्पड़ मारने व दो लाख रुपये की अवैध मांग का आरोप लगाया है।

दोनों पक्षों ने कुमारगंज थाने में तहरीर दी है। विवि की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि पर्यवेक्षक दल के डा. आरएस विश्वकर्मा व डा. अनिल यादव को देवबक्श बलदेव कॉलेज में कक्ष निरीक्षक एके चौधरी के स्थान पर मनीष गौतम कक्ष निरीक्षण करते मिले।
विज्ञापन


केंद्राध्यक्ष से उपस्थिति पंजिका मांगा तो देने से मना कर दिया। इसी समय दो रिवॉल्वरधारी लड़के 50 अराजकतत्वों की भीड़ को लेकर विशेष पर्यवेक्षक दल से गालीगलौज करते हुए जान से मारने, हरिजन एक्ट तथा महिला उत्पीड़न में फंसाने की धमकी दी।

सूचना पर विवि से परीक्षा नियंत्रक एएम अंसारी पुलिस के साथ परीक्षा केंद्र पहुंचे। उन्होंने उपस्थिति पंजिका एवं अन्य दस्तावेजों को अपने कब्जे में ले लिया। विवि ने कॉलेज पर एफआईआर दर्ज कराई है। परीक्षा समिति की बैठक हुई जिसमें बलदेव कॉलेज की प्रथम पाली की परीक्षा निरस्त कर दी गई।

यहां की आगामी परीक्षा केएनआईपीएसएस सुलतानपुर में होगी। जुलाई 2016 से कॉलेज में प्रवेश प्रतिबंधित करने के साथ ही कॉलेज की संबद्धता समाप्त करने की कार्यवाही होगी। वहीं दूसरी और कॉलेज प्रबंधक आनंद सिंह ने आरोप लगाया है कि बीएससी तृतीय वर्ष की एक छात्रा को उड़ाका दल ने तलाशी के समय डांटते हुए थप्पड़ जड़ दिया।

जब हमने बात किया तो दल के  सदस्य उपाचार्य डा. अनिल यादव और डा. एसआर विश्वकर्मा ने सेंटर बचाने के लिए दो लाख रुपए की मांग करने के साथ ही विवि जाकर मोल-तोल करने की सलाह दी। उन्होंने पीड़ित छात्रा के साथ न्याय करने तथा विवि की छवि को धूमिल करने वाले उड़ाका दल को दंडित करने की मांग की।

कहा कि यदि कॉलेज के छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ तो सड़क पर उतरकर सभी छात्र/छात्राएं धरना-प्रदर्शन करेंगे। उधर, बीएससी की छात्रा ने कुमारगंज थाने में दुर्व्यवहार करने वाले के खिलाफ तहरीर दी है।

प्रभारी थानाध्यक्ष कुमारगंज सुनील कुमार मिश्र ने कहा कि कुल सचिव संजय मल्ल की ओर से प्रबंधक के पुत्र व 50 अज्ञात के खिलाफ तथा परीक्षार्थी अमिता सिंह की ओर से उड़ाका दल के वाहन चालक के खिलाफ तहरीर मिली है। जांच कर रिपोर्ट दर्ज करने की कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें