थाना क्षेत्र के एक आढ़त व्यवसायी से शुक्रवार शाम केला लाल पावर हाउस के पास बाइक सवार बदमाशों ने चाकू की नोक पर नगदी और मोबाइल लूट लिया। वारदात के बाद बदमाश भाग गए। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।
आढ़त व्यवसायी राजकुमार अग्रहरि शुक्रवार की शाम लगभग पांच बजे चौरे बाजार बाया हैदरगंज होते हुए महरुवा वापस जा रहे थे। केला लाल पावर हाउस के पास काले रंग की बाइक पर सवार चार बदमाशों ने व्यवसायी की बाइक को ओवरटेक कर रोक लिया और सरपत की झाड़ में खींच ले गए।
बदमाशों ने आढ़त व्यवसायी को चाकू लगाकर जेब में रखा 2200 रुपये व मोबाइल छीन लिया और भीटी मार्ग की ओर भाग गए। पीड़ित व्यवसायी ने तहरीर पुलिस को दी गई है। थानाध्यक्ष शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।