फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवारों ने टोल कैशियर को मारी गोली

Tue, 15 Nov 2016 11:07 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
फैजाबाद में रौनाही के तहसीनपुर टोलप्लाजा के सीसीटीवी के कैमरे में कैद टोलकर्मी से मारपीट करने का दृश्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखनऊ-गोरखपुर नेशनल हाईवे पर रौनाही थाना क्षेत्र स्थित तहसीनपुर टोल प्लाजा पर सोमवार देर रात भाजपा का झंडा लगी कार सवार युवकों ने कहासुनी के बाद टोल कैशियर को पिटाई कर दी। मामला शांत हुआ तो एक युवक ने कैशियर को गोली मार दी और भाग निकले। गोली कैशियर के छाती के दाहिने हिस्से में पार कर गई। घायल कैशियर को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। कार पर हरियाणा का नंबर दर्ज था।
विज्ञापन


घटना सोमवार-मंगलवार की मध्यरात्रि तकरीबन दो बजे की है। टोल मैनेजर विनय वर्मा के मुताबिक कैशियर श्रवण कुमार (35) लेन नंबर 9 पर लखनऊ से फैजाबाद जाने वाली गाड़ियों का नंबर नोट कर रहे थे।

इसी बीच लखनऊ की तरफ  से एक कार कैशियर बूथ से थोड़ा आगे जाकर रुकी। कैशियर ने कार थोड़ा पीछे करने के लिए कहा तो कार चालक समेत चार लोगों ने बूथ के अंदर ही उसको पीट दिया। आसपास मौजूद टोल कर्मियों ने युवकों से कैशियर को छुड़ाया।
विज्ञापन


टोलकर्मियों ने सभी युवकों को कार में समझा-बुझाकर बिठा दिया। कार सवार युवकों ने कार को आगे ले जाने की बजाए टोल बूथ के पास लगा दिया और असलहा निकाल कैशियर पर दो फायर झोंक दिए और भाग निकले।

मैनेजर के मुताबिक युवकों ने एक गोली सामने खड़े टोलकर्मी दुर्गेश को मारी लेकिन निशाना चूक जाने से वह बाल-बाल बच गया, जिसके बाद बदमाशों ने दूसरा फायर कैशियर पर झोंक दिया। गोली कैशियर के दाहिनी छाती को चीरती हुई निकल गई और वह वहीं गिर पड़ा।

टोल कर्मियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और घायल कैशियर को जिला अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। टोल मैनेजर ने बताया कि कार पर हरियाणा का नंबर था व भाजपा का झंडा लगा था। उसमें सवार युवकों ने शराब पी रखी थी। एसपी ग्रामीण ने बताया कि टोल मैनेजर की तहरीर पर चार अज्ञात कार सवार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें