पहासू में पीएनबी पर नोट बदलने आई सैनिक की पत्नी लाइन में लगने के दौरान बेहोश हो गई। वहीं अरनिया के पीएनबी में लाइन लगने के दौरान धक्का-मुक्की में होमगार्ड का डंडा लगने से वृद्धा का सिर फूट गया।
फजलपुर गांव निवासी राजवीर सिंह बाघा बार्डर पर सेना में तैनात हैं। उनकी पत्नी ममता मंगलवार को करेंसी बदलने के लिए पहासू कस्बा स्थित पीएनबी पर आईं थीं। देर तक लाइन खड़ी रहने के दौरान अचानक वह बेहोश होकर गिर पड़ी। आसपास के लोगों ने परिजनों को सूचना दी। ममता को नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया।
उधर, अरनिया के मुनि गांव स्थित पीएनबी पर गांव निवासी 65 वर्षीय मुन्नी देवी नोट बदलने बैंक में गई ंथी। लाइन में खड़े रहने के दौरान धक्का-मुक्की हुई। व्यवस्था संभाल रहे एक होमगार्ड का डंडा लगने से मुन्नी के सिर से खून निकलने लगा। मुन्नी को अस्पताल ले जाया गया।
साहब ! बेटे की शादी है नए नोट दिलवा दो
‘सात दिन बाद बेटे की शादी है। बैंक कर्मचारी नए नोट नहीं दे रहे हैं। साहब! रुपये दिलवा दो नहीं तो बेटे की शादी रुक जाएगी।’ यह फरियाद लेकर ग्राम गेसूपुर निवासी तमीचा मंगलवार को तहसील दिवस पहुंची। तहसील दिवस में उसने एसडीएम कन्हई सिंह को बताया कि उसने अपने बेटे आरिफ का रिश्ता गुलावठी के ग्राम मोड़ी में तय किया था।