फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचहरी में बम की अफवाह पर अफरातफरी

Sat, 30 Apr 2016 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
कचहरी में जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कचहरी में शनिवार को एक गत्ते में रखे बम की सूचना पर अफरातफरी मच गई। आननफानन में इसकी सूचना वकीलों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस जब तक गत्ते के पास पहुंचने का प्रयास करती एक वादकारी ने गत्ते को खोला तो उसमें आम निकला। इसकी जानकारी होने पर वहां मौजूद पुलिस और वकीलों ने राहत की सांस ली। फिर उस वादकारी से आवश्यक पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया।
विज्ञापन


वाकया पूर्वाह्न लगभग 11 बजे का है। कचहरी के वादकारी शेड संख्या 21 में अधिवक्ता गीता गुप्ता के तख्त पर एक गत्ता रखा था। गत्ता पैक था। उसे देख कुछ लोगों ने उसमें बम रखे होने की अफवाह फैला दी। इसकी सूचना फौरन पुलिस को दी गई। पुलिस पहुंची और आवश्यक कदम उठाने जा रही थी तबतक एक वादकारी आया और उस गत्ते को खोल दिया।

खोलने पर गत्ते में आम निकला। असलियत जानने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। वादकारी आस मोहम्मद निवासी रुदौली ने बताया कि वह अपने बाग से आम अपने अधिवक्ता के लिए लाया था। उसे वह अधिवक्ता के तख्ते पर रखकर मुकदमे की पैरवी में चला गया। वहां उसे पता चला कि आम वाले गत्ते को लोग बम समझकर पुलिस को सूचना दिए हैं। तब उसने शेड संख्या 21 में पहुंच करके गत्ते को खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें