फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकर्स गैंग ने दंपती से छीने 30 हजार

Thu, 03 Sep 2015 10:51 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र के लालबाग निवासी बुजुर्ग लाल गुप्ता गुरुवार को अपनी पत्नी रमादेवी के साथ अपने बैंक खाते से रकम निकालने गये थे।
विज्ञापन


सिविल लाइंस स्थित भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा से लाल गुप्ता ने 30 हजार रुपये निकाले और रकम को एक बैग में रखकर पत्नी के साथ रिक्शे से घर जा रहे थे।

फतेहगंज मार्ग पर वह पान खाने के लिए एक दुकान पर रुके। इसी दौरान बैंक शाखा से ही निगहबानी कर रहे बाइकर्स गैंग ने रिक्शे पर बैठी उनकी पत्नी के हाथ से बैग छीन लिया और मौके से फरार हो गये।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित लाल गुप्ता ने बताया कि दोनों युवक अपाची बाइक से आये थे। बैग में बैंक में निकाले गये 30 हजार रुपये, बैंक का पास बुक, घर की चाभियां आदि सामान रखा था। शिकायत पुलिस को दी गई है।

इस बाबत नगर कोतवाली पुलिस ने बताया कि मामले की जानकारी पर मौके पर पहुंच पुलिस ने मौका-मुआयना किया है। छानबीन कराई जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें