रुदौली कोतवाली क्षेत्र रुदौली के भेलसर चौकी से चंद कदम की दूरी पर हाईवे पर मंगलवार की देर शाम घर जाते समय किसान नेता व भाकियू (टिकैत) के प्रदेश सचिव दिनेश दुबे पर जानलेवा हमला हुआ। शिकायत एसपी ग्रामीण कुलदीप नारायण से की गई तो पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्वयं उन्हें घर पहुंचाया।
किसान नेता दुबे के मुताबिक, मंगलवार को शाम सात बजे वह रुदौली तहसील मुख्यालय से अपने घर के लिए रवाना हुए। इसी दौरान भेलसर के निकट हाईवे पर दो बाइकों पर सवार चार अज्ञात बदमाशों ने उन्हें मारने का प्रयास किया।
उन्होंने भाग कर अपनी जान बचाई। इसकी शिकायत भेलसर चौकी की पुलिस से की। भेलसर चौकी इंचार्ज अच्छेलाल सरोज ने बताया कि बाइक का पता लगाया जा रहा है। भाकियू नेता के मुताबिक गोकसी के मामले पर मंगलवार को उप जिलाधिकारी को धरने की नोटिस देने बाद हमला हुआ।