फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यक्ष प्रत्याशी पर हमला, समर्थकों ने घेरी कोतवाली

Wed, 13 Jan 2016 12:07 AM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
साकेत छात्रसंघ चुनाव में देर शाम आए परिणाम के बाद अध्यक्ष पद प्रत्याशी पर एक अन्य प्रत्याशी समर्थकों ने हमला बोल दिया। वाहन में तोड़फोड़ व मारपीट की। हमले से गुस्साए छात्र कोतवाली का घेराव कर नारेबाजी व प्रदर्शन करने लगे।
विज्ञापन


पुलिस व पीएसी पहुंची तो उग्र छात्रों को तितर-बितर करने के लिए लाठियां फटकारीं, जिसमें एक छात्र घायल हो गया। सीओ ने मौके पर पहुंचे छात्रों को समझाया और सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया तब छात्र शांत हुए।
 
छात्रसंघ के प्रत्याशी अतुल कुमार वर्मा ने बताया कि चुनाव परिणाम के पश्चात शाम लगभग साढ़े छह बजे वह मणिपर्वत स्थित पवहारी आश्रम स्थित अपने चुनाव कार्यालय के सामने कार में छात्र अमन चौधरी व सचिन वर्मा के साथ बैठे थे।
विज्ञापन


तभी दो वाहनों पर सवार होकर छात्रसंघ प्रत्याशी आकाश यादव के भाई अरविंद यादव, हरिशंकर यादव, अमर यादव, वीरेंद्र यादव 20-25 अन्य युवकों के साथ पहुंचे और कार में तोड़फोड़ करने लगे। विरोध करने पर उन सभी को पीटने लगे।

आरोप लगाया कि हमलावरों ने अमन पर असलहा तानते हुए हवा में दो फायर भी किया। मौके पर छात्र जुटे और  खदेड़ा तो सब भाग गए। उसी के बाद समर्थक छात्रों के साथ उसने कोतवाली पहुंच कार्रवाई को लेकर घेराव किया।

सूचना पर सीओ अयोध्या दिनेश द्विवेदी पुलिस व पीएसी के साथ पहुंचे। उग्र छात्रों को देख पुलिस ने छात्रों को खदेड़ने के लिए हलका बल प्रयोग भी किया। छात्र विजय यादव ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज किया, जिससे उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया।

इलाज श्रीराम अस्पताल में कराया जा रहा है। मौके पर पीएसी तैनात कर दी गई। अतुल वर्मा ने चार छात्रों को नामजद करते अज्ञात युवकों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें