फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएस की टीम पहुंची भदोखर

Sat, 19 Dec 2015 10:29 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बीकापुर के नंदरौली गांव से दुबई गए युवक पर वहां आतंकी संगठन में शामिल होने का दबाव बनाने के मामले में यूपी की एटीएस की टीम शनिवार को फैजाबाद पहुंची।
विज्ञापन


टीम ने पूराकलंदर थाना क्षेत्र के भदोखर गांव जाकर युवक को दुबई भेजने वाले एजेंट से पूछताछ की। मगर युवक के पिता के आरोपों की पुष्टि नहीं हो सकी। इस बीच पूराकलंदर पुलिस ने कहा कि दुबई गया युवक भारत लौट रहा है।

नंदरौली गांव निवासी मो. अरशद ने एसएसपी से शिकायत की थी कि उसका बेटा मो. साकिब दुबई गया है। जहां नौकरी देने के बजाय उस पर आतंकी संगठन आईएसआईएस में शामिल होने का दबाव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अरशद ने इसके लिए एजेंट भदोखर निवासी आबिस अहमद पर शक जताया था। इसी के आधार पर शनिवार को एटीएस के सीओ व एलआईयू की टीम भदोखर पहुंची।

टीम ने आबिस को अपने साथ लिया और नंदरौली गांव से अरशद को भी पूराकलंदर थाने बुलाया। मगर दोनों पक्षों से पूछताछ में मामले की पुष्टि नहीं हो पाई।

एसओ पूराकलंदर सुभाष चंद्र सरोज का कहना है कि युवक पर आतंकी संगठन में शामिल होने का दबाव बनाने जैसा कोई मामला सामने नहीं आया। दुबई गए साकिब से बात हुई है। वहां के अफसर उसे भारत भेज रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें