फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापे में पकड़ी शराब की भट्ठी, मां-बेटा गिरफ्तार

Fri, 03 Jun 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रौनाही थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव सारंगापुर के मजरे चतुर का पुरवा में आबकारी विभाग की टीम ने छापा मारकर मां-बेटे को गिरफ्तार किया है। मौके से 11 बोरी महुआ मिला, जिसमें से चार बोरी लाद ले गये बाकी को घर के बाहर छोड़ दिया है।
विज्ञापन


चौकी पुलिस ने शराब को माइनर में फेंकवा दिया। छापे में टीम के इंस्पेक्टर ने भारी मात्रा में कच्ची शराब से जुड़ी सामग्री बरामद होने की पुष्टि की। सारंगापुर के मजरे चतुर का पुरवा में कई वर्षों से कच्ची शराब का कारोबार चल रहा था।

इसे बंद कराने के लिए दो बार रौनाही पुलिस छापेमारी कर चुकी थी। परंतु सौदा तय होने के बाद कारोबार बदस्तूर चलता रहा। गुरुवार को भी चौकी के दो सिपाही टीम के आगे-आगे मोबाइल पर छापे की सूचना देते रहे जिसे कुटी गांव के कई लोगों ने देखा और इसी वजह से शराब को टीम पहुंचने से पहले माइनर में फेंक दिया गया।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची टीम ने 11 बोरी महुआ बरामद किया है। जिसमें चार बोरी जीप पर लाद ले गये और बाकी को छोड़कर वीडियोग्राफी किया है। कच्ची शराब के कारोबार में लिप्त प्रमोद कुमार सिंह तथा उसकी माता तारा देवी को गिरफ्तार किया है।

टीम के इंस्पेक्टर मुकेश शर्मा ने बताया कि तारा की निशानदेही पर 30 लीटर कच्ची शराब, प्रमोद कुमार की निशानदेही पर 10 लीटर कच्ची शराब साढ़े तेरह क्विंटल लहन, करीब 20 किलो गुड़ 40 किलो कच्चा महुआ भट्ठी के साथ बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें