फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उचक्कों ने छीना एडीजे की पत्नी का पर्स

Mon, 19 Sep 2016 11:21 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
जिले में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। उचक्के बेखौफ हो गए हैं। एडीजे की पत्नी का पर्स दिन दहाड़े उचक्कों ने बस अड्डे पर खरीददारी करते समय छीन लिया। इसकी तहरीर जज की पत्नी ने कोतवाली में दी है।
विज्ञापन


वारदात सोमवार दिन में 12 बजे की है। अपर जिला जज ज्ञान प्रकाश सिंह की पत्नी रागिनी सिंह व फास्ट ट्रैक कोर्ट के जज विकास गोयल की पत्नी खरीददारी के लिए गई थीं। 

वह रोडवेज के पास फल खरीद रही थीं तभी उचक्का उनके हाथ से पर्स छीन कर भागा। जब तक वह गुहार लगाकर उसे पकड़ना चाहतीं वह भीड़ में गुम हो गया। इसकी तहरीर जज की पत्नी ने कोतवाली नगर में दी है। कोतवाल ने बताया कि मामले में जज की पत्नी की तहरीर पर लूट की धारा में मुकदमा पंजीकृत करके जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें