फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपाल पर राड से हमल

Fri, 03 Jul 2015 11:35 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
इनायतनगर थाना क्षेत्र के तरौली बाजार में शुक्रवार को मामूली विवाद को लेकर तीन लोगों ने एक लेखपाल पर राड से हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी लेखपाल की जेब में रखी नकदी व अंगूठी छीन कर भाग गए। तहसील लेखपाल संघ के पदाधिकारियों ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


बताया गया कि थाना क्षेत्र के कुचेरा बाजार निवासी कालिका प्रसाद उपाध्याय राजस्व विभाग में लेखपाल पद पर तैनात हैं। वर्तमान में उनकी तैनाती रुदौली तहसील क्षेत्र में है। शुक्रवार को वह रुदौली तहसील पर हाजिरी देने के लिए बाइक से घर से निकले थे।

घायल लेखपाल कालिका का आरोप है कि तरौली चौराहे पर एक पिकअप बैक कर रहे चालक ने लगभग नौ बजे उनकी बाइक में टक्कर मार दी। उन्होंने इसका विरोध किया तो पिकअप चला रहे युवक के दो अन्य साथी मौके पर पहुंच गए और उन पर राड से हमला कर दिया।
विज्ञापन


शोर सुनकर बाजारवासी एकत्र होने लगे तो हमलावर उनकी जेब में रखे आठ सौ रुपये तथा हाथ की अंगूठी निकाल कर भाग गए। पुलिस ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। इसी बीच घटना की जानकारी पाकर मिल्कीपुर तहसील लेखपाल संघ के पदाधिकारी भी पहुंचे गए।

पदाधिकारियों के साथ थाने पहुंच कर अलीपुर खजुरी निवासी शमीम व रुकसार तथा अगरबा निवासी मो. अनीस के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को दी गई है।

इस बाबत इनायतनगर थाने के प्रभारी निरीक्षक राम स्वरूप कमल ने बताया कि लेखपाल कालिका प्रसाद की शिकायत पर तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की विवेचना शुरू करने के साथ आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें