फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो युवा सपा नेताओं के बीच गुत्थमगुत्था

विज्ञापन
विज्ञापन
दो युवा सपा नेताओं के बीच गुरुवार-शुक्रवार की रात गुत्थमगुत्था हो गई। उन्होंने एक-दूसरे पर मारपीट कर वाहन में तोड़फोड़ करने और मोबाइल फोन गायब करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

शहर के दो युवा सपा नेता दो दिन पूर्व लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय जाने के लिए निकले थे। गुरुवार की रात लौटते समय उनके बीच कहासुनी हो गई, जिसको लेकर दोनों के बीच दो बार गुत्थमगुत्था हुई। जैसे ही उनकी गाड़ी कानपुर देहात के अकबरपुर थाने की बारा चौकी स्थित टोल प्लाजा पर पहुंची, वैसे ही एक युवा नेता कूदकर उतरे और दूसरे नेता की गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। शोर मचाने पर वह खेतों की तरफ भाग निकले। इस पर गाड़ी स्वामी नेता ने चौकी पुलिस को लिखित शिकायत दी। वहीं, भागे युवा नेता ने थाना सीपरी बाजार थाने में साथी पर मारपीट कर मोबाइल फोन गायब करने की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दूसरे जनपद में होने की वजह से कानूनी कार्रवाई करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें