रिवॉल्वर, तमंचा व 24 कारतूस के साथ चार गिरफ्तार
अयोध्या। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिले भर में चलाए जा रहे विशेष अभियान में कोतवाली अयोध्या व थाना महराजगंज पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से एक देसी रिवॉल्वर, एक तमंचा व 24 कारतूस बरामद किए है।
अयोध्या कोतवाली के रायगंज चौकी प्रभारी यशवंत द्विवेदी ने बताया कि शनिवार शाम विद्याकुंड चौराहे पर चेकिंग के दौरान भग्गल उर्फ विनोद निवासी खजुआ कुंड को तमंचे व दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है।
वहीं चेकिंग के दौरान पकड़े गए आरोपी लाल बिहारी निवासी विद्याकुंड के पास से 11 कारतूस बरामद हुए हैं। इनमें पांच कारतूस 12 बोर व छह कारतूस 315 बोर के हैं।
उधर महराजगंज थाने के चौकी प्रभारी पूरा बाजार योगेंद्र मिश्रा ने ऐमीघाट पर चेकिंग के दौरान शनिवार रात दिलीप वर्मा व राम प्रकाश वर्मा निवासी सोनैसा थाना महराजगंज को अवैध तमंचे व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
इनके पास सेे एक देसी रिवॉल्वर, नौ कारतूस 32 बोर व दो कारतूस 38 बोर का बरामद हुआ है। थाना प्रभारी महाराजगंज सुनील सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों का चालान कर दिया गया।