अमानीगंज। खंडासा थाना क्षेत्र के घटौली पूरे चिंता दुबे का पुरवा में मंगलवार सुबह 11 बजे के आसपास विद्युत शॉर्ट सर्किट से लगी आग से तीन परिवारों की गृहस्थी जलकर खाक हो गई।
फायर ब्रिगेड की सहायता से ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया, आग लगने की घटना में सालिगराम दुबे की बाइक इंजन जलकर खाक हो गया।
उनके दो बच्चे आग बुझाने में शिवम दूबे 16 वर्ष व कामनी15 आंशिक रूप से झुलस गए। आग से जगदेव दूबे व राम मूर्ति दूबे के घर को भी अपने आगोश में ले लिया और उनकी संपूर्ण गृहस्थी जल कर राख हो गई। थानाध्यक्ष खंडासा प्रहलाद सिंह ने बताया कि दमकल टीम ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पा लिया।