फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्ष ा के 14 केंद्र रद्द, 15 जुड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा के 14 केंद्र रद्द, 15 नए जोड़े गए
विज्ञापन

अयोध्या। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा के लिए बनाए गए परीक्षा केंद्रों में से 14 केंद्र विभिन्न खामियों की वजह से निरस्त कर दिए गए हैं। जबकि इनके स्थान पर नए 15 केंद्र शामिल किए गए हैं।

तहसीलों के एसडीएम की रिपोर्ट पर हुए फेरबदल के बाद कुल 134 परीक्षा केंद्रों की सूची बनाकर संस्तुति के लिए बोर्ड को भेजी गई है। हाईस्कूल व इंटरमीडियट की बोर्ड परीक्षाएं फरवरी माह में आयोजित हैं।
विज्ञापन


जिले में इस बार कुल 91 हजार 125 छात्र-छात्राएं यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। इनमें हाईस्कूल के 50 हजार 339 व इंटर के 40 हजार 786 परीक्षार्थी शामिल हैं। इस बार भी नकलविहीन शुचितापूर्ण परीक्षा कराने के लिए सरकार ने कई फेरबदल किए हैं।

परीक्षा केंद्र बनने के लिए इस बार दोनों ओर से सीसीटीवी कैमरे के साथ ही वॉयस रिकॉर्डर की अनिवार्यता का नियम बनाया गया था। इसके अलावा बेहतर पहुंच मार्ग, फर्नीचर, पेयजल, शौचालय, चहारदीवारी सहित कई अन्य मानक बनाए गए थे।

नवंबर माह में ऑनलाइन केंद्र निर्धारण के उपरांत जारी हुई प्रथम सूची में जिले के 133 स्कूलों को केंद्र बनाया गया था। सूची जारी होने के बाद करीब 90 स्कूलों की ओर से आपत्तियां दर्ज कराई गई थीं।

इसके बाद जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई परीक्षा समिति की बैठक में सभी उपजिलाधिकारियों को परीक्षा केंद्रों का भौतिक सत्यापन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया था।

उपजिलाधिकारियों की रिपोर्ट के आधार पर जारी सूची में से 14 केंद्र निरस्त किए गए हैं। जबकि इनके स्थान पर 15 नए केंद्र शामिल किए गए हैं। इस प्रकार परीक्षा केंद्रों की कुल संख्या 134 पहुंच गई है। बीते दिनों परीक्षा समिति की बैठक में ंतिम सूची बोर्ड को संस्तुति की गई है।
विज्ञापन


डीआईओएस अयोध्या राज बहादुर सिंह चौहान ने बताया कि केंद्र बने कुछ विद्यालय मानक विहीन थे। इसके अलावा भी कई अन्य खामियां थी। जिन्हें भौतिक सत्यापन के उपरांत निरस्त कर नए केंद्रों को शामिल किया गया है। शीघ्र ही अंतिम सूची बोर्ड की ओर से जारी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें