फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से एक आशियाना राख, 7 मवेशी झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
पटरंगा। पटरंगा थाना क्षेत्र के कतियार का पुरवा मजरे इचौलिया गांव में शनिवार रात चिंगारी से छप्पर में आग लगने से एक मकान जल गया। इससे सात मवेशी गंभीर रूप से झुलस गए।
विज्ञापन


कटियार का पुरवा मजरे इचौलिया गांव निवासी दुर्गा प्रसाद यादव पुत्र भभूती शनिवार रात आठ बजे सपरिवार घर में बैठे थे। दुर्गा प्रसाद के मवेशी छप्पर के नीचे बंधे थे और मच्छर भगाने के लिए धुआं सुलग रहा था।

तभी चिंगारी से अचानक छप्पर में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इससे दुर्गा प्रसाद का मकान भी आग की चपेट में आ गया।

हल्ला मचने पर जब तक गांव वाले आग पर काबू पाते तब तक पूरा मकान जल गया। इसकी चपेट में आकर सात मवेशी गंभीर रूप से झुलस गए।

ग्राम प्रधान शेषराम की सूचना पर पहुंचे पशु चिकित्सकों ने झुलसे जानवरों का इलाज किया। रुदौली तहसीलदार रामजनम यादव ने बताया कि जानकारी मिली है। हल्का लेखपाल को नुकसान का आकलन करने के लिए मौके पर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें