फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साधुवेश में मंदिर में रह रहा था हत्यारा, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
साधुवेश में मंदिर में रह रहा था हत्यारा, गिरफ्तार
विज्ञापन

अयोध्या। बिहार के एक हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा में फरार चल रहा एक हत्यारा साधुवेश में अयोध्या से गिरफ्तार हुआ है। आरोपी को बिहार पुलिस ने अयोध्या कोतवाली पुलिस के सहयोग से एक मंदिर से गिरफ्तार किया। बिहार पुलिस आरोपी को अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन

अयोध्या कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अरविंद पांडेय के अनुसार उन्हें बिहार पुलिस द्वारा सूचना मिली कि 27 नवंबर 1981 में हुई एक हत्या के एक मामले में आजीवन कारावास की सजा में फरार चल रहा सुरेश सिंह निवासी नेडरी थाना बिहटा जिला पटना बिहार अयोध्या के किसी मंदिर में साधुवेश में रह रहा है। उसकी तलाश काफी दिनों से की जा रही थी। इसी क्रम में उन्हें सूचना मिली कि उक्त हत्यारा नयाघाट स्थित साकेत भवन मंदिर में अनिल दास के नाम से रह रहा है। इसकी सूचना बिहार पुलिस को दी गई, सूचना के बाद पहुंची बिहार पुलिस और नयाघाट चौकी इंचार्ज अमित मिश्रा द्वारा सोमवार रात उसे मंदिर से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी सुरेश उर्फ अनिल दास चार सालों से भेष बदलकर अयोध्या के इस मंदिर में रह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें