फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदल खाते से निकाले 41 हजार

Tue, 21 Mar 2017 10:30 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
atm card
विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र में पड़ोसी जनपद गोंडा निवासी प्रेम नाथ मिश्र का एटीएम कार्ड बदलकर उसके बैंक खाते से 41 हजार रुपये निकाल लिये गये। शिकायत पुलिस को दी गई है। 
विज्ञापन


पीड़ित प्रेम नाथ मिश्रा पुत्र उदयराज निवासी भोपतपुर थाना नवाबगंज जनपद गोंडा का कहना है कि रुपयों की जरूरत के चलते वह रिकाबगंज क्षेत्र स्थित एटीएम बूथ पर रकम निकालने गया था। एटीएम कार्ड लगाने के बाद उसने आठ हजार रुपये का अमाउंट भरा, लेकिन मशीन से रकम नहीं निकली।

पास खड़े युवक ने मशीन में कोई खराबी होने की बात कही और इसी बीच उनका एटीएम कार्ड बदल लिया। उनके मोबाइल पर रकम निकाले जाने का मैसेज मिला तो ठगे जाने की जानकारी हुई। बैंक जाकर पड़ताल कराई तो पता चला कि एटीएम कार्ड बदल कर रकम निकाली गई है।
विज्ञापन


मंगलवार को नगर कोतवाल एके राय ने बताया कि बैंक ग्राहक प्रेमनाथ की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ धोखे से एटीएम कार्ड बदलकर उसके खाते से 41 हजार रुपये निकाल लिये जाने का मुकदमा दर्ज किया गया है। विवेचना कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें