फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में दिव्यांग पति-पत्नी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक-कार भिड़ंत में दिव्यांग दंपती की मौत
विज्ञापन

रुदौली (फैजाबाद)। कोतवाली के मखवापुर गांव के निकट हुई ट्रक और कार की भिड़ंत में कार सवार दिव्यांग दंपती की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार प्रदीप जायसवाल (42) पुत्र स्व. छोटेलाल जायसवाल पत्नी सोनम (38) निवासी उसका बाजार जनपद सिद्धार्थनगर के साथ बृहस्पतिवार की रात कार से कानपुर से घर सिद्धार्थनगर जा रहे थे। कोतवाली के मख्वावापुर गांव के निकट रात लगभग 1 बजे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर दूसरी पटरी पर फैजाबाद से लखनऊ की ओर जा रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कार से निकाला, लेकिन तब तक सोनम की मौत हो चुकी थी। वहीं गंभीर घायल प्रदीप को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान सुबह 7 बजे उसने भी दम तोड़ दिया। मृतक सोनम के रिश्तेदार शुभम ने बताया कि प्रदीप पत्नी सोनम को कानपुर से बीए की परीक्षा दिला कर वापस आ रहे थे। बताया कि प्रदीप के दोनों व सोनम का एक पैर कृत्रिम था। चौकी प्रभारी भेलसर विनोद सिंह ने बताया कि कार प्रदीप जायसवाल चला रहे थे। कोतवाल जयवीर सिंह ने बताया कि दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसा करने वाला ट्रक चालक वाहन छोड़कर भाग निकला, ट्रक को पुलिस ने कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें