फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिलेखागार प्रभारी व सीओ के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अभिलेखागार प्रभारी व सीओ के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

फैजाबाद। आदेश की पत्रावली राजस्व अभिलेखागार से गायब होने के मामले में कोर्ट के आदेश पर दो लोगों के खिलाफ चोरी की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसमें अभिलेखागार के प्रभारी व 1983 में तैनात चकबंदी अधिकारी गोसाईगंज को आरोपी बनाया गया है। यह आदेश सीजेएम राजेश पाराशर की कोर्ट से हुआ था।
विज्ञापन

अशोक कुमार विश्वकर्मा निवासी गनेशपुर बेसौरा थाना गोसाईगंज ने कोर्ट में दी गई अर्जी में आरोप लगाया था कि चकबंदी अधिकारी गोसाईगंज के न्यायालय में वाद संख्या 4458 धारा 9 क जोत चकबंदी अधिनियम के मुकदमा दायर हुआ और उक्त मुकदमे में 30 जनवरी 1983 को निर्णय हुआ। निर्णय के बाद पत्रावली राजस्व अभिलेखागार में दाखिल की गई। इस पत्रावली की तलाश के लिए अशोक कुमार ने राजस्व अभिलेखागर में आवेदन किया। काफी तलाश के बाद पत्रावली नहीं मिली और न ही प्रभारी राजस्व अभिलेखागार के प्रभारी ने इसकी तलाश करवाया। यह पत्रावली गोशवारा में भी नहीं दर्ज है। तब अशोक ने एसएसपी से इसकी शिकायत की कोई सुनवाई न होने पर न्याय के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें