फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 हजार नकदी समेत चांदी के सिक्के व आभूषण चोरी

Sun, 11 Dec 2016 10:15 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
घने कोहरे और कंपकंपाती ठंड के बीच इनायतनगर थाने की हैरिंग्टनगंज चौकी क्षेत्र में चोरों ने शनिवार की रात मलेथू बुजुर्ग स्थित दो घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दे डाला। चोर 26 हजार की नकदी समेत चांदी के सिक्के, आभूषण और सामान बटोर ले गए। 
विज्ञापन


शनिवार की रात मलेथू वुजुर्ग निवासी जयप्रकाश सिंह के घर के लोग जब सो रहे थे तभी चोरों ने पीछे से घर में घुसकर कमरे में कुंडी लगा दी और सारा माल समेट ले गए। भुक्तभोगी ने बताया कि चोरों ने घर में रखे 26 हजार रुपये की नकदी के अलावा 31 चांदी के सिक्के जेवरात, कीमती बर्तन एवं कपड़े पार कर दिए।

जाते समय चोर भुक्तभोगी के चाचा शंकरबक्श सिंह के दो कमरों में रखे बर्तन भी उठा ले गए। बता दें कि  क्षेत्र मे सक्रिय चोर छह नवंबर की रात उरुवावैश्य में निवासी रामगोपाल यादव की पांच हजार रुपये की नकदी सहित हजारों का माल और हरीराम के घर से 10 हजार रुपये की नकदी सहित सामान समेट ले गए थे।
विज्ञापन


पुलिस इस वारदात का पर्दाफाश नहीं कर सकी है। शनिवार की रात दो घरों में हुई चोरी की तहरीर पीड़ितों ने पुलिस को दी है। चौकी प्रभारी ने बताया कि इस घटना को आसपास के छिछोरों ने अंजाम दिया है, जल्द ही जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें