फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटका मिला छात्रा का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
फंदे पर लटका मिला छात्रा का शव
विज्ञापन

मसौधा। पूराकलंदर थाना क्षेत्र में फैजाबाद-इलाहाबाद हाइवे के किनारे लंगड़ा की चौकी गांव में गुरुवार सुबह बीए तृतीय वर्ष की छात्रा का शव घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

लंगड़ा की चौकी गांव निवासी विजयपाल जायसवाल के घर में गुरुवार सुबह छह बजे परिवारीजन सोकर उठे तो देखा कि, उनकी पुत्री सुशीला (19) का कमरा भीतर से बंद है। परिवारीजनों ने किसी तरह दरवाजा खोला तो भीतर सुशीला का शव पंखे में साड़ी से बंधे फांसी के फंदे पर लटका था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर सुशीला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूराकलंदर थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह का कहना है कि, घटना के बाबत अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, फिर भी हर पहलू पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें