फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैजाबाद रेंज में एक माह में 55 सौ मुकदमों का निस्तारण : एडीजी

विज्ञापन
विज्ञापन
फैजाबाद रेंज में एक माह में 55 सौ मुकदमों का निस्तारण : एडीजी
विज्ञापन

फैजाबाद। फैजाबाद रेंज में एक माह में 55 सौ मुकदमों का निस्तारण कराया गया। आने वाले दिनों में इसमें और तेजी आए इसके उपाय किए जा रहे हैं। दर्ज केसों पर तत्काल कार्रवाई हो व अपराध होने पर गिरफ्तारी के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। यह बात शुक्रवार को अपर पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने पुलिस लाइंस में मंडलीय मासिक समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों से कहीं।
विज्ञापन

मंडलीय समीक्षा के बारे में बताते हुए एडीजी ने कहा कि कानून व्यवस्था ठीक है। दर्ज केसों में कार्रवाई सामान्य तौर पर अच्छी पाई गई। बताया कि अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि थानों में एफआईआर लिखने में कोताही बरतने पर अंकुश लगाएं। लंबित पड़े मामलों का तत्काल निस्तारण हो। सही वर्क आउट हो और अपराधी जेल जाए इसके लिए भी आवश्यक निर्देश दिए गए। उन्होंने महिला अपराध पर सतर्कता बरतने के निर्देश देते हुए कहा कि इस तरह के मामलों में तत्काल कार्रवाई की जाए। अयोध्या में साधु द्वारा थाने में किए आत्मदाह मामले पर उन्होंने कहा कि गलत निर्णय हो जाए तो उसमें सुधार करना चाहिए। मामले में डीआईजी व एसएसपी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रभारी निरीक्षक समेत चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया था। उन्होंने कहा कि हालांकि थानों में एफआईआर दर्ज होने के मामलों में सुधार हुआ है, इसमें लापरवाही पाए जाने पर और सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान एसएसपी सुभाष सिंह बघेल, एसपी सिटी अनिल सिंह सिसौदिया समेत अंबेडकरनगर, सुलतानपुर, बाराबंकी, अमेठी के पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें