छुट्टी पर घर आए फौजी को मनबढ़ युवकों ने इसलिए पीट दिया क्योंकि उसने रास्ते से बाइक हटा लेने को कह दिया था। मारपीट में फौजी की जेब में रखा 20 हजार रुपये भी लूटकर बाइक सवार युवक भाग निकले। पीड़ित फौजी की तहरीर पर पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
हैदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा जाना के मजरे श्रीरामपुर निवासी फौजी शिवदर्शन छुट्टी पर घर आए हैं। गुुरुवार को वह सब्जी लेने के लिए बाजार गए थे। इसी दौरान बगल के गांव के ही कुछ युवक फौजी के सामने बीच सड़क पर बाइक खड़ी कर दिए।
फौजी ने जब युवकों से बाइक हटाने को कहा तो मारपीट हो गई। जिसमें फौजी चोटहिल हो गया। आरोप है कि मनबढ़ युवकों ने उसकी जेब में रखे 20 हजार रुपये भी निकाल लिये। मौके पर जब यूपी-100 टीम पहुंची तो युवक भाग निकले।
नाध्यक्ष शैलेन्द्र गिरी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर चार युवकों के खिलाफ लूट, मारपीट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।