फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में मिला उन्नाव के युवक का शव

Fri, 21 Apr 2017 11:47 PM IST
चित्रकूट
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस (फाइल फोटो)
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मल्लावां।  
कोतवाली क्षेत्र के गांव तेरिया भवानीपुर के पास संदिग्ध हालात में युवक का शव मिला। सूचना पर कोतवाल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।

उन्नाव जिले के बांगरमऊ थाना क्षेत्र के गांव कलवारी महमदा बाद निवासी हरिपाल (35)मल्लावां थाना क्षेत्र के गांव तेरिया भवानीपुर निवासी अपने बहनोई रामपाल के घर पर करीब दस वर्षों से रह रहा था। मृतक की बहन रामदेवी ने बताया गुरुवार सुबह छह बजे गांव जाने की बात कहकर निकला था।
विज्ञापन


इसके बाद से कोई पता नहीं चला । शुक्रवार शाम करीब 5 बजे लोग खेतों की ओर गए तो बदबू आ रही थी। जिस पर लोगों ने मौके पर जाकर देखा तो भवानीपुर निवासी नरेंद्र के गेहूं के खेत में पड़ी लाश देखकर लोगों के होश उड़ गए। 
विज्ञापन


घटना की सूचना पर कोतवाल भगवान सिंह मय फोर्स के मौके पर पहुंचे।  कोतवाल भगवान सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में लोगों ने शराब अत्यधिक पीने की बात बताई है । पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें