फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक ग्राहक के झोले से उड़ाए 20 हजार रुपये

Tue, 18 Apr 2017 12:21 AM IST
फैजाबाद/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र में उचक्कों ने एक बैंक ग्राहक के झोले में ब्लेड मारकर उसमें रखा 20 हजार रुपया पार कर दिया। रुपया बैंक खाते से निकाला गया था।
विज्ञापन


पड़ोसी जिला अंबेडकरनगर के भीटी थाना क्षेत्र के गांव बथुआ चौनोखा निवासी जगन्नाथ कुम्हार ने बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक में अपने खाते से सोमवार को सुबह 11 बजे 20 हजार रुपये निकाले थे।

बैंक प्रबंधन की ओर से उनको सौ-सौ रुपये की दो गड्डी दी गई। गड्डी मोटी होने के चलते उन्होंने रकम को एक झोले में रख लिया। जगन्नाथ का कहना है कि घर वापस लौटते समय वह भीटी तिराहे के पास स्थित एक पान की दुकान पर पान खोन के लिए रुके।
विज्ञापन


इसी बीच किसी ने ब्लेड मारकर झोले को काट दिया और उसमें रखी दोनों गड्डियां निकाल लीं। रकम मंगलवार को आयोजित लड़की की शादी के लिए निकाला था। रकम से जरुरी खरीददारी करनी थी।
विज्ञापन


शिकायत पुलिस को दी गई है। थाना प्रभारी दिनेश्वर पांडेय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की जा रही है। बैंक शाखा पहुंच सीसीटीवी फुटेज की  जांच कराई गई लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें