फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम के नाम पर बंद हो राजनीति: हिंदू महासभा

विज्ञापन
विज्ञापन
राम के नाम पर बंद हो राजनीति : हिंदू महासभा
विज्ञापन

अयोध्या। राममंदिर निर्माण में आ रही बाधाओं के निवारण की कामना से अखिल भारत हिंदू महासभा व राममंदिर मामले के पक्षकार निर्मोही अखाड़ी के महंत दिनेंद्र दास द्वारा हवन किया गया।

हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रप्रकाश कौशिक ने कहा कि राजनीतिक लोगों की बुद्धि-शुद्धि के लिए हवन किया गया है। राम के नाम पर अब राजनीति बंद होनी चाहिए।
विज्ञापन


कहा कि हमें उम्मीद है कि 11 दिसंबर से संसद का सत्र शुरू हो रहा है सरकार राममंदिर के लिए कुछ करेगी। यदि नहीं करती है तो हम सभी पक्षकारों से वार्ता करेंगे और एक साथ मिलकर सुप्रीम कोर्ट जाएंगे।

कहा कि मोदी सरकार के विकल्प के रूप में आगामी लोकसभा चुनाव में हिंदू महासभा मैदान में उतरेगी। हिंदू महासभा के महासचिव मुन्ना शर्मा ने कहा कि राम के नाम पर सत्ता में आई भाजपा को बताना चाहिए कि राममंदिर निर्माण में क्यों देरी हो रही है।

महंत दिनेंद्र दास ने कहा कि राममंदिर निर्माण के लिए जो भी आगे आएगा उसका स्वागत है। संवैधानिक तरीके से या आपसी सहमति से किसी भी तरीके से राममंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त होना चाहिए।
विज्ञापन


इससे पूर्व हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने रामलला के दर्शन किए। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र वर्मा, प्रभात सिंह सहित हिंदू महासभा के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें