फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानून व्यवस्था कायम रखना प्राथमिकता : एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानून-व्यवस्था कायम रखना हमारी प्राथमिकता : एसएसपी
विज्ञापन



अयोध्या। जिले में कानून-व्यवस्था कायम रखना ही हमारी प्राथमिकता होगी। थानों पर पीड़ितों की सुनवाई हो, उनकी शिकायत पर केस दर्ज हो और उन्हें न्याय मिले, इसका भरपूर प्रयास किया जाएगा।


ये बातें नवागत एसएसपी आशीष तिवारी ने सोमवार को अपना पदभार ग्रहण कर पत्रकारों से बातचीत में कहीं। इससे पहले पुलिस लाइन में एसपी सिटी अनिल सिंह सिसौदिया, एसपी ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह, सीओ सिटी अरविंद चौरसिया समेत अन्य पुलिसकर्मियों ने उनका स्वागत किया। एसएसपी ने सोमवार को अयोध्या में हनुमानगढ़ी पर माथा टेका व विवादित परिसर का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन



पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों से बातचीत में नवागत एसएसपी आशीष तिवारी ने कहा कि महिलाओं व नाबालिग की सुरक्षा के लिए बेहतर प्रयास किए जाएंगे, उनके संग अपराध करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।


उन्होंने बेस्ट परफारमेंस देने की बात कहते हुए कहा कि मीडिया व अन्य माध्यम से जनता से जुड़कर उनसे सीधा संवाद स्थापित किया जाएगा। उन्होंने अपना व्हाट्स एप नंबर 8004143000 देते हुए कहा कि इस पर सूचना व सुझाव दिए जा सकते हैं, जिन पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।


एसएसपी ने कहा कि पुलिस अधिकारी तय समय पर कार्यालय में बैठकर जनता की समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण करें, इसके लिए उन्हें निर्देश दिया जाएगा।


2012 बैच के आईपीएस अफसर आशीष तिवारी इससे पूर्व वाराणसी, मिर्जापुर, एटा व जौनपुर में एसपी पद पर तैनात रहे हैं। मूल रूप से मध्य प्रदेश के रहने वाले आशीष तिवारी ने कानपुर आईआईटी से कंप्यूटर साइंस में बीटेक व एमटेक की डिग्री हासिल की है।


वर्ष 2007 में ही वह कैंपस सेलेक्शन के दौरान लंदन की एक कंपनी में सेलेक्ट हुए, जहां उन्होंने डेढ़ साल काम किया। इसके बाद उन्होंने जापान के एक बैंक में भी डेढ़ साल जॉब की।
विज्ञापन



दोनों बैंकों में एक्सपर्ट एनालिसिस्ट पैनल में उनका सेलेक्शन हुआ था। 2010 में आशीष ने भारत लौटकर सिविल सर्विसेज की तैयारी की और 2012 में उनका आईपीएस में चयन हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें