फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गठबंधन नहीं हुआ तो तीस सीटों पर लड़ेंगे चुनाव-पल्लवी

विज्ञापन
विज्ञापन
गठबंधन नहीं हुआ तो 30 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव : पल्लवी
विज्ञापन

अयोध्या। गठबंधन के लिए अपना दल के सभी विकल्प खुले हुए हैं। जो किसान एवं कमेरा समाज के हित की बात करेगा, अपना दल उनके साथ जाने पर विचार करेगा। यदि गठबंधन नहीं हुआ तो पूर्वी उत्तर प्रदेश की लगभग 30 सीटों पर अपना प्रत्याशी उतारा जाएगा।

यह बातें अपना दल की प्रदेश अध्यक्ष पल्लवी पटेल ने बृहस्पतिवार को सर्किट हाउस में जिला इकाई के पदाधिकारियों की बैठक के बाद प्रेसवार्ता में कहीं।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने आम आदमी पार्टी से आगामी लोकसभा के चुनाव के लिए गठबंधन का एलान किया है। इसके अलावा भी कई अन्य बड़ी पार्टियों के शीर्ष नेतृत्व से समझौते की बात चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शीघ्र ही गठबंधन तय करके 11 फरवरी को प्रतापगढ़ में चुनावी समर का आगाज किया जाएगा। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य किसान मंच स्वामीनाथ पटेल, जिलाध्यक्ष अरविंद पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें