बाइकों की टक्कर में घायलों के उपचार के दौरान जिला अस्पताल में लगी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
हाथरस। कोतवाली हाथरस जंक्शन के जलेसर रोड खरबा गांव के पास दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। इसमें एक बाइक सवार की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। सूचना मिलते ही मृतक व घायलों के परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए।
हाथरस जंक्शन के गांव पवरा निवासी सुरजीत पुत्र रोहताश गुरुवार की देरशाम हाथरस से बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था, सामने से दूसरी बाइक पर सवार राजीव पुत्र रतनकुमार, रामगोपाल पुत्र उदयराम और अनुज पुत्र मोहनलाल निवासीगण नगला शीशग्राम आ रहे थे।
दोनों बाइकों की नगला खरबा के पास भिड़ंत हो गई। डायल 100 पर सूचना के बाद पीआरवी 1114 मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टर ने सुरजीत को मृत घोषित कर दिया और दूसरी बाइक पर सवार तीनों को गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया। सूचना के बाद सभी के परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए।