फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता विकास का नहर में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
लापता व्यवसायी विकास का मिला शव
विज्ञापन

अयोध्या। कोतवाली रुदौली के रौजागांव के पास शारदा सहायक नहर में डूबी कार में लापता हुए व्यवसायी विकास जायसवाल का शव लगभग 30 घंटे बाद गोताखोरों को हादसा स्थल से 50 मीटर की दूरी पर मिला।

शव नहर से बाहर निकलते ही मौके पर मौजूद परिवारजनों में कोहराम मच गया। ध्यान रहे कि रविवार भोर करीब तीन बजे रौजागांव के पास स्थित शारदा सहायक नहर की टूटी रेलिंग से एक कार नहर में गिर गई थी।
विज्ञापन


उक्त कार में देवरिया के पांच व्यवसायी सवार थे। जो कानपुर से खरीदारी कर लौट रहे थे। हादसे के बाद साजिद अंसारी पुत्र राज हुसैन, मो. अंसारी निवासी इंदूपुर जनपद देवरिया, अजय यादव निवासी गौरी बाजार जनपद देवरिया की मौत हो गई थी।

मोनू अंसारी पुत्र मुस्तफा अंसारी निवासी गौरी बाजार जनपद देवरिया तैर कर बाहर निकल आया था। जबकि कार सवार विकास जायसवाल (26) पुत्र हरिश्याम जायसवाल निवासी गौरी बाजार जनपद देवरिया लापता हो गया था।
विज्ञापन


सोमवार को उसका शव हादसा स्थल से करीब 50 मीटर दूर गोताखोरों को मिला। शव मिलने के बाद उसकी मां मीरा देवी, बहन अन्नू का रो रोकर बुरा हाल है। सीओ रुदौली धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें