फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या के दिव्यांश को आईएसएस में मिली 11 वी रैंक

विज्ञापन
विज्ञापन
दिव्यांश को आईएसएस में मिली 11 वी रैंक
विज्ञापन

अयोध्या। शहर के हौसिला नगर के रहने वाले दिव्यांश शुक्ल ने भारतीय सांख्यिकी सेवा परीक्षा (आईएसएस) में 11वीं रैंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। यह सफलता उसने पहले ही प्रयास में हासिल कर लिया है।

भारतीय जीवन बीमा निगम के प्रबंधक महेश कुमार शुक्ल और दीप्ति शुक्ला के पुत्र दिव्यांश ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा आर्मी पब्लिक स्कूल फैजाबाद से प्राप्त की है। इसके बाद इलाहाबाद और बीएचयू में शिक्षा ग्रहण की।
विज्ञापन


इसी वर्ष बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से परास्नातक में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। इसके पूर्व दिव्यांश की बड़ी बहन पंखुड़ी ने वर्ष 2015 में आईएसएस परीक्षा में 18 वीं रैंक प्राप्त की थी।
विज्ञापन


22 वर्षीय दिव्यांश ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और परिवारीजनों को दिया है। उनके बड़े पिता रमेश कुमार शुक्ल और ग्राम विकास अधिकारी संघ के जिला अध्यक्ष नरेश शुक्ल सहित अन्य ने उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें