फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से दुष्कर्म, दरोगा ने भी की अभद्रता

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी से दुष्कर्म, दरोगा ने भी की अभद्रता
विज्ञापन

अयोध्या। थाना कैंट अंतर्गत एक मोहल्ले से किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। एक भाजपा नेता के निजी गनर का पुत्र आरोपी होने से पुलिस पर लीपापोती का आरोप लगाते हुए परिवारीजन सड़क पर उतर आए।

देखते ही देखते मामला राजनीकि तूल पकड़ लिया। देर रात डॉक्टरों की जांच में पुष्टि के बाद दुष्कर्म, अपहरण समेत पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज हुई है।

परिवारीजनों ने एक दरोगा के खिलाफ पीड़िता से अभद्रता करने की शिकायत की है, साथ ही आरोपी को पकड़कर छोड़ने का आरोप भी लगाया गया है। मामले में दरोगा के खिलाफ सीओ सिटी जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन


थाना कैंट के एक मोहल्ले में रहने वाली किशोरी को घर से थोड़ी दूर उसी मोहल्ले का एक लड़का जबरदस्ती धमकाकर ले जाते सबसे पहले पुलिस ने देखा। आरोपी को पुलिस ने पकड़ा, मगर वह फिर भाग निकला।

सूचना पर परिवारीजन पहुंचे तो किशोरी ने दुष्कर्म की बात बताई। मगर पुलिस लीपापोती में जुट गई। परिवारीजनों ने पुलिस पर आरोपी को बचाने का आरोप लगाते हुए सड़क जाम करने की कोशिश की तो किशोरी को महिला अस्पताल लाया गया।

पीड़िता के परिवारीजनों के अनुसार शाम उन्हें पुलिस ने सूचना दी कि उनकी लड़की को बृजभूषण उर्फ चंदन डरा धमका कर ले जा रहा था। पुलिस को देखकर वह लड़की को छोड़कर फरार हो गया।

रविवार देर शाम पुलिस पीड़िता को मेडिकल के लिए ले जा रही थी। आरोप है कि इस दौरान कैंट थाने के एसएसआई अवनीश चौहान ने लड़की के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की, जिस पर परिवारीजन भड़क गए और दरोगा से वाद विवाद होने लगा।

इस दौरान सूचना पर पहुंचे तमाम लोगों ने दारोगा से अभद्रता करते हुए दौड़ा लिया। उसने सीओ कार्यालय में छिपकर जान बचाई। बाद में सीओ सिटी अरविंद चौरसिया द्वारा कार्रवाई का आश्वासन देने पर लोग शांत हुए।

वहीं, बवाल के बाद देर रात कैंट थाने में पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, अगवा करने, डराने धमकाने समेत पाक्सो एक्ट में केस दर्ज किया।

दूसरी ओर पीड़िता व उसकी मां ने दरोगा के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करने की तहरीर दी। इस संदर्भ में सीओ सिटी अरविंद चौरसिया ने बताया कि पीड़िता के परिवारीजनों ने पहले अगवा करने की व बाद में दुष्कर्म करने की तहरीर दी।

जिस पर केस दर्ज किया गया है। बताया कि दरोगा पर लगाए गए आरोप की जांच की जा रही है, आरोप सही पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वहीं दरोगा अवनीश चौहान ने सारे आरोप बेबुनियाद बताए हैं।

उधर, मामले में आरोपी बृजभूषण के पिता एक भाजपा नेता के करीबी होने से रात में महिला अस्पताल में मेडिकल के दौरान पीड़िता से मिलने सपा के एक पूर्व मंत्री अपने समर्थकों के साथ पहुंचे।
विज्ञापन


इस दौरान उनके समर्थकों ने महिला अस्पताल के बाहर मामले को राजनीतिक रंग देते हुए आरोप प्रत्यारोप लगाना शुरू कर दिया। बाद में पुलिस की सख्ती देखकर चले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें