फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समारोह के बीच किया गया फिल्म आवाज दो का मूहूर्त

विज्ञापन
विज्ञापन
समारोह के बीच किया गया फिल्म आवाज दो का मुहूर्त
विज्ञापन

फैजाबाद। आवा फिल्म के बैनर तले बनने वाली हिंदी हिंदी फिल्म आवाज दो का मुहूर्त बुधवार को देवकाली स्थित एक होटल परिसर में समारोह के बीच सांसद लल्लू सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। स्वच्छता पर फोकस इस फिल्म की शूटिंग नवरात्रि में जिले के चिह्नित गांवों में होगी।
विज्ञापन

फिल्म में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत किया जा रहा है। कार्यक्रम में फिल्म के निर्देशक संतोष श्रीवास्तव ने फिल्म के बारे में जानकारी दी। पटकथा लेखक अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि पूरे भारत को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक महिला के संघर्ष की गाथा को फिल्मी पर्दे पर उतारने का प्रयास किया गया है। कार्यक्रम में उपनिदेशक पंचायती राज हरिकेश बहादुर, जिला पंचायत राज अधिकारी एसपी सिंह, वित्तीय परामर्श दाता आनंद सिंह, फिल्म के निर्माता राजन सिंह और सीमा सिंह, सह निर्माता रश्मि श्रीवास्तव एवं दीपक कुमार, पल्लवी सिंह, धनंजय सिंह, दीपक कुमार, राकेश सिंह, रागिनी गिरि, मंजू सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें