फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पावर कारपोरेशन को मिले 59 नए जूनियर इंजीनियर

विज्ञापन
विज्ञापन
पावर कॉर्पोरेशन को मिले 59 नए जूनियर इंजीनियर
विज्ञापन

अयोध्या। उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन के फैजाबाद जोन को 59 नए जूनियर इंजीनियर मिल गए हैं। सभी की नियुक्ति हो चुकी है, इन लोगों ने कार्य करना भी शुरू कर दिया है।

हालांकि जोन में अभी भी जूनियर इंजीनियरों का टोटा बना हुआ है। अयोध्या जोन मुख्यालय की ओर से 103 जूनियर की मांग यूपीपीसीएल से की गई थी लेकिन पावर कॉर्पोरेशन की ओर से मात्र 59 जूनियर इंजीनियर ही भेजे गए हैं।
विज्ञापन


अभी भी जोन में 43 जूनियर इंजीनियरों के पद रिक्त पड़े हैं। पावर कॉर्पोरेशन के अयोध्या जोन में अयोध्या, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर में जूनियर इंजीनियरों के मात्र 120 पद सृजित है।

यह पद सृजन काफी पुराना है हालांकि पूरे जोन में 200 से अधिक जूनियर इंजीनियरों की आवश्यकता है। इसके बाद भी लगातार बिजली उपकेंद्रों की संख्या बढ़ रही है। इस सबके चलते पूरे जोन में जूनियर इंजीनियरों की काफी कमी है।

एक जूनियर इंजीनियर कई-कई उपकेंद्रों को संचालित कर रहा है। इस सबके मद्देजनर अयोध्या जोन के मुख्य इंजीनियर एके सिंह की ओर से अपने जोन के लिए 103 जूनियर इंजीनियर की तैनाती किए जाने का प्रापोजल भेजा गया था।

चुनाव से ठीक पहले 59 जूनियर इंजीनियरों की खेप जोन को सौंप दी है। सभी जूनियर इंजीनियर ने पदभार ग्रहण कर लिया है। अब अयोध्या जोन में 149 जूनियर इंजीनियर हो गए हैं। अभी भी जूनियर इंजीनियरों की भारी कमी है।

43 पद अभी भी रिक्त हैं, इसके बाद भी सभी जिलों में कम से कम 35 से अधिक उपकेंद्र बनकर तैयार हो रहे हैं। इन उपकेंद्रों के तैयार हो जाने के बाद स्थिति दोबारा पहले जैसी हो जाएगी।
विज्ञापन


चीफ इंजीनियर, यूपीपीसीएल, अयोध्या जोन एके सिंह ने बताया कि अयोध्या जोन को 59 नए जूनियर इंजीनियर मिल गए हैं। सभी ने जॉइन करने के साथ पदभार ग्रहण कर लिया है। उम्मीद है कि यूपीपीसीएल जल्द ही नए जूनियर इंजीनियर देगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें