फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकदी-जेवर समेत लापता हुई किशोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
भोपा। थाना क्षेत्र के गांव भोकरहेड़ी निवासी ग्रामीण ने तहरीर देकर बताया कि रविवार को वह परिजनों के साथ रिश्तेदारी में हुई मौत में शामिल होने के लिए गया था। घर पर मौजूद उसकी पत्नी खेत पर चली गई। इसके बाद पुत्रवधू भी घर के काम कर रही थी। इसी दौरान उसकी नाबालिग बेटी घर में रखे 15 हजार रुपये नकद व सोने-चांदी के जेवरात लेकर लापता हो गई। शाम तक उसका सुराग नहीं लगने पर उसकी तलाश की गई, लेकिन पता नहीं लगा। पीड़िता ने बेटी की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


गैंगस्टर का वांछित तमंचे समेत दबोचा
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने जानसठ रोड पर चेकिंग के दौरान संदिग्ध हालात में घूम रहे युवक को पकड़ लिया। एसएसआई मदन सिंह बिष्ट ने बताया कि तलाशी लेने पर युवक के पास से तमंचा-कारतूस बरामद किया गया। पकड़ा गया आरोपी मंसूरपुर क्षेत्र के गांव जड़ौदा निवासी अमित पुत्र कर्मवीर है, जो नई मंडी थाने से गैंगस्टर में वांछित चल रहा है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें