फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राममंदिर निर्माण के लिए सरकार ला सकती विधेयक: स्वामी

विज्ञापन
विज्ञापन
राममंदिर निर्माण के लिए सरकार ला सकती विधेयक : स्वामी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अयोध्या। भाजपा सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी ने एक बार फिर राममंदिर मुद्दे को लेकर बड़ा बयान दिया है। कहा कि अयोध्या में रामंमदिर निर्माण के लिए सरकार विधेयक ला सकती है। कानून बनाकर मंदिर निर्माण होना चाहिए। सरकार जल्द विधेयक लाकर मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त कर सकती है। अब हिंदु समाज और अधिक प्रतीक्षा करने के लिए तैयार नहीं है। राष्ट्रीय गौरव के प्रतीक भव्य राममंदिर का निर्माण कानून के मार्ग से ही संभव है।
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत में अयोध्या मामले में उच्चतम न्यायालय की ओर से अपने पक्ष में फैसला आने की आशा जताते हुए स्वामी ने कहा कि वह अदालत से मामले की रोजाना सुनवाई की मांग करेंगे। स्वामी ने कहा कि जिस जगह में राम पैदा हुए वहां पूजा करने के लिए इतने अंकुश लगे हैं, यह असंवैधानिक हैं। जो भी अंकुश लगे हैं उसे हटाकर पूजा करने का अधिकार दिया जाए, यही मेरी मांग है। इसी को लेकर मैंने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। मेरी इस मांग का सुन्नी वक्फ बोर्ड ने विरोध करते हुए कहा कि मैं पार्टी नहीं हूँ, हाँ मैं पार्टी नहीं हूँ, मेरा सम्पत्ति के अधिकार को लेकर मुकदमा नहीं है, लेकिन पूजा करने का अधिकार मुझे है, प्रत्येक हिंदू को है। पूजा का अधिकार सम्पत्ति के अधिकार से ऊपर है। स्वामी ने कहा कि जुलाई में कोर्ट खुलेगा, दिन प्रतिदिन सुनवाई होगी। मुझे उम्मीद है इसी वर्ष जुलाई तक फैसला हो जायेगा। हमें निश्चित ही जीत मिलेगी। सुब्रहमण्यम स्वामी ने कहा है कि अयोध्या मसले पर कोई समझौता नहीं हो सकता। वे मुस्लिम समाज को सरयू नदी पार मस्जिद निर्माण कराकर देने को तैयार हैं, लेकिन राममंदिर का स्थान बदलने को तैयार नहीं हैं। कहा कि राममंदिर का निर्माण जन्मस्थल पर ही होगा। स्वामी ने एक खुलासा भी किया है स्वामी के अनुसार मुस्लिम समाज ने अकेले मिलकर स्वामी से कहा कि वह अयोध्या मसले पर समझौता नहीं कर सकते। ऐसे सरयू पार मस्जिद निर्माण की बात कोर्ट से कहलायी जाये।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें