फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर से एमसीबी चुराने गए युवक की करंट लगने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फैजाबाद। कैंट थाना क्षेत्र में एक युवक को बिजली के ट्रांसफार्मर से एमसीवी चुराना महंगा पड़ गया। चोरी करते हुए युवक हादसे का शिकार हो गया और करंट से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

शुक्रवार रात कैंट थाना क्षेत्र के नयापुरवा इलाके में नगर के मोची टोला इलाके का रहने वाला युवक मोहम्मद अल्ताफ ट्रांसफार्मर से एमसीवी चुराने पहुंचा। ट्रांसफार्मर के चारों तरफ लगी सुरक्षा जाली को फांद कर युवक ट्रांसफार्मर के पास पहुंच गया। तांबे की एमसीवी को काटने लगा। इस दौरान उसे तेज झटका लगा और हाई वोल्टेज करंट ने उसे चपेट में ले लिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। थाना प्रभारी कैंट राजेश सिंह का कहना है कि पुलिस को घटनास्थल से तार काटने वाला प्लास और पेंचकस बरामद हुआ है। इसके आधार पर अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवक चोरी की नीयत से ट्रांसफार्मर के अंदर घुसा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें